छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सरगुजा जिला के लुण्ड्रा व लखनपुर थाना क्षेत्र में शादी और अंतिम संस्कार में गए ग्रामीणों का मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। दोनों ग्रामीणों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला निवासी गोविन्द कुमार एक्का ने पुलिस को बताया है कि वह 25 अप्रैल को साथी मरकुश एक्का के साथ ग्राम सिलसिला बैगापारा में अपने दोस्त विजय के घर में उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीडब्ल्यू 2771 से शाम करीब 07 बजे निकला था। मोटरसाइकिल को विजय के घर के सामने खड़ा करके शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 11.30 बजे निकला तो मोटरसाइकिल खड़ा किए गए स्थान पर नहीं थी। एक अन्य घटना में उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा निवासी सुकसाय पैकरा का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीडब्ल्यू 6502 को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। मोटरसाइकिल सवार 18 मई को सुबह ग्राम बेलदगी में अपने जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। अंतिम संस्कार के पश्चात वापस घर जाते समय अपरान्ह लगभग तीन बजे प्यास लगने पर ग्राम जोधपुर में मोटरसाइकिल को सड़क के किनारे खड़ा करके जगजीवन कंवर के घर में पानी मांग कर पिया। इसके बाद करीब 10-15 मिनट बैठकर वहां से घर जाने के लिए निकला तो मोटरसाइकिल गायब था। काफी खोजबीन और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। दोनों मामलों में लुण्ड्रा व लखनपुर थाना पुलिस ने धारा 379 का केस दर्ज किया है।

Categorized in: