स्टूडेंट्स के लिए सैमसंग गजब ऑफर लाया है। कंपनी अपने बैक टू कैंपस कैंपेन में स्मार्टफोन, टैब और लैपटॉप पर तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के अलावा बैक टू कैंपस कैंपेन में शानदार नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक स्कीम भी दी जा रही है। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, रिटेल आउटलेट्स और दूसरे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से सस्ते दाम में स्मार्टफोन, टैब और लैपटॉप खरीद सकते हैं। सेल में कंपनी सैमसंग स्टूडेंट+ प्रोग्राम में 10 पर्सेंट तक का डिस्काउंट और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रही है।

सैमसंग के इन प्रोडक्ट्स पर 12 हजार रुपये तक का कैशबैक और 8 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है। कैंपेन में जिन प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिया जा रहा है, उनमें गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360, गैलेक्सी टैब S9 वाई-फाई 128GB और सैमसंग गैलेक्सी S24 (8GB+128GB) शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन डिवाइसेज पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी S24
स्टूडेंट्स के लिए कंपनी के बैक टू कैंपस कैंपेन में गैलेक्सी S24 का 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 13 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 61,999 रुपये का मिल रहा है। 13 हजार रुपये के इस डिस्काउंट में 5 हजार रुपये का कैशबैक और 8 हजार का अपग्रेड बोनस शामिल है। सैमसंग का यह फोन गैलेक्सी एआई के साथ आता है। इसमें आपको लाइव ट्रांसलेट, चैट असिस्ट और सर्कल टू सर्च जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360 और टैब S9 WiFi
ऑफर में यह लैपटॉप 1,53,990 रुपये से 1,69,990 रुपये के बीच की कीमत में मिल रहा है। फीचर की बात करें तो इस लैपटॉप में दमदार परफॉर्मेंस और विजुअल के लिए आपको इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर और इंटेल Arc जीपीयू मिलेगा। इसमें कंपनी विजन बूस्टर फीचर के साथ ऐंटी रिफ्लेक्टिव डाइनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले दे रही है।

टैब S9 Wifi 128GB की जहां तक बात है, तो यह 12 हजार रुपये की छूट के बाद 60,999 रुपये में मिल रहा है। SPen के साथ आने वाले टैब में HDR10+ सपोर्ट के साथ डाइनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इस टैब में IP68 वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस रेटिंग भी दे रही है।

Categorized in: