बिश्रामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 किनारे केनापारा में एसईसीएल की लीज भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण की सूचना पर एसईसीएल सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर जाकर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल केनापारा के समीप एसईसीएल की लीज भूमि पर गांव के ही एक ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने का कार्य किया जा रहा था। जिस पर अवैध कब्जा की सूचना मिलते ही एसईसीएल क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अमरेंद्र नारायण के निर्देश पर एसईसीएल सुरक्षा विभाग के एएसआई दिनेश पांडेय तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त अवैध अतिक्रमण पर रोक लगवा दिया गया है। ज्ञात हो कि उक्त एसईसीएल की लीज भूमि पर लंबे समय से लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पूर्व में पंचायत द्वारा एसईसीएल प्रबंधन से कर चुकी है, बावजूद इसके एसईसीएल प्रबंधन द्वारा उदासीनता बरते जाने की वजह से क्षेत्र के अन्य लोगों द्वारा भी यहां पर अवैध कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Categorized in: