अंबिकापुर – शादी का झांसा देकर घर से भगा कर ले जाने और दैहिक शोषण करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है 

     इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी  18 दिनों बाद पुनः वापस घर आ गई तथा अकेले गुमसुम रहने लगी घरवालों के पूछने पर लड़की ने बताई की ग्राम शेखरपुर थाना पत्थलगांव निवासी देवराज सेठी शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया था और लुडेग जंगल सहित अन्यत्र स्थानों में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया है 

     प्रार्थी की रिपोर्ट पर केरजु पुलिस ने आरोपी देवराज सेठी को शेखरपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर से गिरफ्तार कर धारा 366 377(2) के तहत न्यायिक निर्माण में जेल भेज दिया है

Categorized in: