सूरजपुर- कोरोना महामारी को लेकर बिश्रामपुर नगर पंचायत में से जोर शोर से साफ सफाई के साथ सेनिटाइजरिंग की जा रही है जिससे वार्डवासियों में भी खुशी व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत विश्रामपुर के अध्यक्ष आशीष यादव द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो को सेनिटाइजरिंग करवाने ,वार्ड की साफ-सफाई से लेकर ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है साथ ही उनके द्वारा वार्ड के जरूरतमन्दों और हितग्राहियों को समय पर राशन की उपलब्धता को प्राथमिकता भी दी जा रही है।

वहीं सूरजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल सिंह आज खुद नगर पंचायत बिश्रामपुर पहुंचकर साफ-सफाई कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Categorized in: