राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर रामानुजगंज लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के आज मतदान में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेता ने अपने गृह ग्राम सनवाल के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 35, प्राथमिक शाला स्कूल भवन में अपने पत्नी पुष्पा नेताम,बेटी निशा नेताम के साथ लाइन लगाकर वोट डाला मतदान के बाद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों तक पहुंचे एवं लोगों से मतदान की अपील की।
मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बडा महापर्व है। देश प्रदेश के मतदाता भाई बहन इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मैं इस महापर्व में भाग लेने वाले सभी मतदाता भाइयों को शुभकामना देता हूं यह मतदान हम सबके लिए इस देश के विकास के लिए, इस देश के तरक्की के लिए एवं विकसित भारत के लिए है, विश्व गुरु बनाने के लिए मतदान है निश्चित ही हम सब का दायित्व है सब अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की जनता विकसित भारत के लिए मतदान कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की एवं विकास के और अग्रसर है देश एवं प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है भाजपा प्रचंड बहुमत से पुनः केंद्र में सत्ता में आएगी। राम विचार नेताम अपने परिवार सहित मतदान करने के पश्चात विभिन्न मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अधिक से अधिक वोट करने की अपील लोगों से की।

Categorized in: