कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल की ओर से नया iPhone 16 लाइनअप तो इस साल सितंबर में पेश किया जाएगा लेकिन इससे पहले मौजूदा यूजर्स को बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। कंपनी iOS 18 रिलीज करने जा रही है और इस नेक्स्ट जेनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम में ढेरों आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स मिलने की बात सामने आई है। एंड्रॉयड की तर्ज पर iOS में भी ढेरों AI फीचर्स का फायदा दिया जाएगा।

नई रिपोर्ट में सामने आई है जानकारी

Apple Insider की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि iOS 18 में यूजर्स को एक नया AI टूल मिलेगा, जिसकी मदद से लंबे टेक्स्ट्स को समराइज किया जाएगा और आसानी से समझा जा सकेगा। इस फीचर को सफारी ब्राउजर व अन्य ऐप्स का हिस्सा बनाया जा सकता है। अफवाहों की मानें तो यह फीचर इंटरनेट कनेक्शन के बिना काम करेगा और इसे iPads के साथ Macs का हिस्सा भी बनाया जाएगा।

 

 

₹21,000 की बड़ी छूट पर AI फीचर्स वाला Samsung फोन; बस कुछ दिनों का ऑफर

 

iOS 18 से जुड़ी नई आधिकारिक जानकारी 10 जून से 14 जून, 2024 के बीच आयोजित होने जा रहे WWDC 2024 इवेंट में मिलेगी। इससे पहले ऐपल 7 मई को कुछ नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इस आयोजन में नए आईपैड मॉडल्स के साथ iPads से जुड़े कुछ अपडेट्स मिल सकते हैं। इसके अलावा AI फीचर्स में से कुछ केवल लेटेस्ट लाइनअप का हिस्सा बन सकते हैं और बाकियों का फायदा सभी को मिलेगा।

Categorized in: