अगर आप निकट भविष्य में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, बीते कुछ सालों से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की टॉप सेलिंग कारों में से एक रही स्विफ्ट अपडेटेड वर्जन में लॉन्च होने वाली है। बता दें कि अपकमिंग अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। जबकि कार की लॉन्चिंग आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही अपकमिंग अपडेटेड मारुति स्विफ्ट के कई डिटेल्स लीक हो गए हैं। लीक हुए डिटेल्स के अनुसार, अपकमिंग अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट में मौजूदा 4-सिलेंडर K-सीरीज इंजन की जगह Z-सीरीज इंजन होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग अपडेटेड स्विफ्ट के संभावित फीचर्स और माइलेज के बारे में विस्तार से।

नई स्विफ्ट में मिल सकता है बेहतर माइलेज

कई मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि अपकमिंग अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट में दिया जाने वाला Z-सीरीज इंजन ग्राहकों को बेहतर माइलेज देने में भी मदद करेगा। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट का ARAI रेटेड माइलेज 22.38 kmpl है जो नए मॉडल में 25.72 kmpl तक जा सकता है। इस हिसाब से देखें तो माइलेज में ग्राहकों को 3 kmpl का फायदा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है। इसके अलावा, अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट का CNG वेरिएंट भी बाद में लॉन्च होने की संभावना है।

कुछ ऐसा हो सकता है कार का इंटीरियर

बता दें कि अपकमिंग अपडेटेड स्विफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में ग्राहकों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा, सेफ्टी के लिहाज से भी यह कार मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर साबित होगी। अपकमिंग अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एक आर्कमिस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट और C-टाइप यूएसबी पोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट में ग्राहकों को स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग भी मिलने की पूरी संभावना है। वहीं, फीचर्स के तौर पर 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

Categorized in: