अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुन्नी अंतर्गत दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस चौकी कुन्नी अंतर्गत ग्राम बिनिया निवासी किशोरी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कौरू पटेल के यहां रहकर काम कर रही थी। इसी दौरान बीते 13 जनवरी को कौरू पटेल उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश किया, लेकिन नाकाम रहा। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण वह इसकी सूचना थाना में नहीं दी थी। बाद में उक्त घटना की जानकारी परिवार के लोगों देकर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी कुन्नी में धारा 354, 354 (क), 376, 506, 511 भादवि पॉक्सो एक्ट की धारा एवं 3(1)(डब्लू) एससी, एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना में लगी पुलिस टीम ने आरोपी कौरू पटेल उर्फ कदरू 70 वर्ष निवासी बिनिया को घेराबंदी करके पकड़ा और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुन्नी सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत, आरक्षक आंनद गुप्ता, महेन्द्र राजवाड़े, गोविन्द टोप्पो, विकास शामिल रहे।

Categorized in: