पूर्व विधायक ने पीड़िता के परिजन से मुलाकात कर ली जानकारी
बिश्रामपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दोस्त के साथ पैदल यात्रा कर घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने टीम के साथ पीड़िता व उसके परिजन से मुलाकात उपरांत थाना में पहुंचकर निष्पक्ष जांच कार्यवाही की बात कही। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ ग्राम पंचायत करमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी कार्यक्रम में शामिल होकर दोस्त के साथ पैदल वापस घर लौट रही थी। तभी 24 अप्रैल की भोर में वापस घर लौट रही नाबालिग लड़की व उसके दोस्त जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वीरपुर में दूसरे यहां से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस पैदल घर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने नाबालिग लड़की का रास्ता रोक दिया। इसके पश्चात नाबालिग लड़की के दोस्त को छह युवकों द्वारा अपने कब्जे में लिए जाने उपरांत दो आरोपी क्रमशः 26 वर्षीय वीरपुर निवासी मटुकधारी पिता चिरंजीत गोंड व वीरपुर निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह पिता मूकदेव गोंड 25 ने नाबालिग लड़की को सड़क किनारे ले जाकर जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गए। बुधवार प्रातः घटना के बाद देर शाम 7 बजे परिजन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट जयनगर थाने में दर्ज कराई। गैंगरेप घटना के बाद तत्काल हरकत में आई पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के निर्देश पर पूरी रात छापामार अभियान चलाकर मामले में शामिल सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृहक्षेत्र में गैंगरेप की घटना की सूचना पर पूर्व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताने जयनगर थाना पहुंच गए। साथ ही पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की जब दुष्कर्म की शिकार होने के बाद वापस मौके पर पहुंची तो उसका दोस्त मौके पर नहीं था, और वह अकेले अपने घर आ गई। दिन भर नाबालिग के चुपचाप रहने के बाद परिजन को जब किसी अनहोनी की शंका हुई तब नाबालिग से पूरी जानकारी ली और फिर देर शाम थाना पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। गैंगरेप की घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने मामले में शामिल दो मुख्य आरोपी सहित सहयोगी आधा दर्जन युवकों को बुधवार की देर रात गिरफतार कर तहसीलदार के समक्ष परेड कराया। इसके बाद आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया गया है। सभी आठ आरोपी ग्राम पंचायत वीरपुर व कुमदा बस्ती निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को संजय सिंह और मटूकधारी ने अंजाम दिया है और शेष अन्य छह आरोपी बतौर सहयोगी घटना में शामिल रहे।पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376 डीए व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायालय पेश कर दिया है, जहां सभी को जेल दाखिल कराया गया है। कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक व जयनगर थाना प्रभारी स्निग्धा सलामे, बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा,  उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीन राठौर, वरुण तिवारी, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, सोनू सिंह, भुनेश्वर, सुरेश तिवारी, अखिलेश पांडेय, अजय सिंह, राजीव गवेल, महिला आरक्षक शर्मिला पैकरा, चंदा सिंह सक्रिय रहे।
लड़के के साथ अकेली नाबालिग को देख बिगड़ी नियत
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की विवाह समारोह में अपने परिचित दोस्त के साथ करमपुर गई थी। भोर में दोनों अपने घर के लिए निकले, तभी दूसरी शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे आरोपियों ने रास्ता रोक कर पुछताछ किया तब नाबालिग लड़की ने अपने साथ लड़के को दोस्त बताई। इसके बाद आरोपियों की नियत बिगड़ गई और दो आरोपी संजय सिंह व मटुकधारी ने नाबालिग को वीरपुर जंगल के अंदर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। 
गैंगरेप की घटना में इनकी हुई गिरफ्तारी
गैंगरेप की घटना में पुलिस ने वीरपुर निवासी 26 वर्षीय मटुकधारी पिता चिरंजीत गोंड, 25 वर्षीय वीरपुर निवासी संजय सिंह पिता मूकदेव गोंड, वीरपुर निवासी 19 वर्षीय अमित रंजन भगत पिता स्व. राजकिशोर भगत, वीरपुर निवासी 19 वर्षीय अनिल सिंह पिता गंगा प्रसाद गोंड, वीरपुर निवासी 19 वर्षीय पीतांबर पिता गुलाब यादव बरगाह, वीरपुर निवासी 19 वर्षीय खेलू सिंह पिता चिरंजीत गोंड, वीरपुर निवासी 23 वर्षीय सुरेश पिता रामदेव गोंड, कुमदा बस्ती निवासी 23 वर्षीय नरेंद्र सिंह पिता बोधन सिंह गोड शामिल हैं।

Categorized in: