मामला लखनपुर जनपद पंचायत के अंर्तगत स्थित ग्राम पंचायत लैंगा का है..

महंगई(मिथलेश जायसवाल)- लखनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत लैंगा में पूर्व सरपंच व वर्तमान सचिव सरपंच द्वारा विभिन्न मद से लाखों रुपए गबन करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है इस पंचायत में अधिकारियों की देखरेख ना हो पाने से सरपंच-सचिव की मनमानी बढ़ती चली जा रही है।

पूर्व सरपंच व सचिव द्वारा शौचालय निर्माण में भी भारी गड़बड़ी की गई है। शौचालय की स्वीकृत मात्रा से काफी कम निर्माण कराने व बने शौचालयों की समस्त राशि सरकार द्वारा भुगतान कर दिया गया लेकिन पंचायत द्वारा व्यापारियों की देनदारी अभी तक लाखों रुपए बाकी है जबकि इस मामले में कई बार व्यापारियों द्वारा पंचायत से पैसे की मांग की जा चुकी है पर सचिव की मनमानी रवैया से क्षेत्रवासी से लेकर व्यापारी तक परेशान है। शौचालय निर्माण पश्चात टूटे शौचालय की पुनः निर्माण हेतु स्वीकृत राशि में भी गड़बड़ी की गई है जबकि ग्रामीणों का कहना है दोबारा किसी भी शौचालय में सुधार कार्य नहीं करवाया गया है।

मामला यहीं नहीं 14वें वित्त में आने वाली लाखों रुपए इधर से उधर कर दिए गए जो जरूरी ग्रामीणों के उपयोग के लिए निर्माण होना था उसे ना करा कर सभी निर्माण संबंधी कार्य कागजों पर ही पूरा कर लाखों रुपए निकाल लिए गए जिससे पंचायत का विकास रुक सा गया है गांव में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी नजर आती है।

हाल ही में कोरोना कोविड-19 के वजह से लगे प्रथम लॉकडाउन के दौरान मास्क व सैनिटाइजर ₹40000 का फर्जी तरीके से लाया गया जिसका कोई उपयोग ग्रामीणों को नहीं दिखा जबकि पंचायत 14वें वित्त से इस 40000 का भुगतान करने के लिए वेल्डिंग दुकान की फर्जी बिल लगाकर मांस हुआ सेनीटाइजर वाले को भुगतान कर दिया गया। इस ग्राम पंचायत में को रोना कोविड-19 के प्रथम लॉकडाउन से लेकर अभी तक ना ही गांव को सैनिटाइजर किया गया और ना ही किसी व्यक्ति को मास्क दिया गया।। ऐसे में साफ पता चलता है कि पूर्व सरपंच से लेकर वर्तमान सरपंच सचिव मनमानी की चरम सीमा पार कर चुके हैं। व ग्राम पंचायत के विकास के लिए स्वीकृत राशियों का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

इस मामले में जनपद सीईओ अजय सिंह का कहना है कि यह सब मामला हमारे तक अभी तक नहीं पहुंच पाया था लेकिन आप के माध्यम से जब बताया गया है हम इसे निश्चित ही संज्ञान में लेकर कार्रवाई कराते हैं।

Categorized in: