अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख ज़िला बलरामपुर रामानुजगंज में जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2007 में स्वीकृत खुटपाली व्यपवर्तन योजना के निर्माण में हुई व्यापक भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी अधिकारियों तथा अन्य संबंधित के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की। नेताम ने इस योजना के ड्रॉइंग डिज़ाइन शुरू से गलत होने, एलाइनमेंट सही नही होना तथा पहाड़ की कटिंग कर नहर निकलने की योजना को शुरू से ही गलत,अव्यवहारिक बताते हुए, जल संसाधन विभाग के इंजीनियरयो की कार्यकुशलता पर प्रश्नचिन्ह उढ़ाते हुए परियोजना को विवादित होने के साथ साथ विभागीय अधिकारियों के लिए चारागाह तथा भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहने की बात कही ।

उन्होंने इस प्रकार के प्रकरण में हुए भ्रष्टाचार को अत्यंत गंभीर निरूपित करते हुए , जांच व कार्यवाही न होने से संबंधित अधिकारियों के हौसले बुलंद होने व शासन की बहुत बड़ी राशि के बंदरबाट एवं दुरुपयोग होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों में गहन असंतोष व्याप्त होने पर मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए तत्काल संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय जांच एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की है ।


ज्ञात हो कि नेताम ने लगातार इस प्रकरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय मंत्री को अवगत कराते रहे है किंतु आज तक भ्रष्टाचारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गयी है ।

Categorized in: