महंगई(मिथलेश जायसवाल)- राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरुवा घुरुवा बाड़ी प्रेमनगर में देखने को मिल रहा है। जनपद क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में गोठानो का शुभारम्भ हुआ तो वही गोधन योजना के तहत कुछ गोठानो में गोबर की भी खरीदी की गई है।

गौरतलब है कि हरेली के उपलक्ष्य में प्रेमनगर के चंदननगर, उमेश्वरपुर, बकालो, अनंतपुर, वृन्दावन, हरियरपुर में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों में लोक महापर्व व हरेली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाई गई। साथ ही गोधन योजना के तहत गोबर की भी खरीदी कर शुरुआत की गई। प्रेमनगर जनपद सीईओ व नरेगा कार्यक्रम अधिकारी के सत्त्त निगरानी में इस योजना में पर्यावरण सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। गोधन न्याय योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष तुलशी यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए पहले ही लागू की जा चुकी है। सुराजी गांव योजना के तहत नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं गोधन न्याय योजना इनमें से गरवा घुरवा और बाड़ी घटकों से जुड़ी हुई है। किसानों और पशुपालकों से गोठान समितियों द्वारा ₹2 किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाएगी जिससे महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा तैयार वर्मी कंपोस्ट को ₹8 प्रति किलो की दर से सहकारी समिति के माध्यम से क्रय विक्रय किया जाएगा। इस दौरान गोठानों में पौधारोपण भी किया गया और उनको उन पौधों को बड़े होने तक को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगाया गया है।

इस बीच ग्राम वंदावन में भी गोठान के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच वृंदावन के उप सरपंच ज्ञान दास ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए गोधन न्याय योजना को एक अच्छी पहल बताई, ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक लाभ होना बताया तो वहीं मवेशियों को गोठान में लाने के लिए प्रेरित भी किया है।

चन्दनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव, जनपद अध्यक्ष सिंगारो बाई, जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, जनपद सदस्य सावित्री सिंह, सरपंच विद्यावती लाकड़ा, सरपंच राम सिंह, सरपंच प्रियंका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमनगर एम एल वर्मा, एस डी ओ बृजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र बैरागी, कृषि विस्तार अधिकारी आर एल भारिया, भूपेंद्र करियाम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सतीश पांडे, कृष्ण कुमार मरावी विजय कुमार साहू, सचिव कलम राम, सोमार साय, शिव नारायण सिंह, करीमन सिंह, एवं अधिकारी कर्मचारी किसान ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: