छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। उदयपुर थाना पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और जबरन दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया उदयपुर थाना में 17अप्रैल को किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया था कि बीते 14 अप्रैल को घर के सभी सदस्य बाहर गए थे, नाबालिग लड़की घर में ही थी। घर वापस पहुंचे तो लड़की नहीं थी। ऐसे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की संभावना पर पुलिस ने धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। नाबालिग के तलाश में जुटी पुलिस ने संदेही सुखलाल 20 वर्ष निवासी बड़ेगांव मुड़ापारा, पुलिस चौकी केदमा के संबंध में सुराग मिलने पर उसे घेराबंदी करके पकड़ा और पूछताछ की तो उसने नाबालिग को बहला-फसुलाकर लाने और दुष्कर्म करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 366 के अलावा 376 (2)(ढ) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल, कृष्ण कुमार सिंह महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की, सावित्री धुर्वे, आरक्षक जोधन पैकरा शामिल रहे।

Categorized in: