बिश्रामपुर। नाबालिग किशोरी से प्रेम प्रसंग के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने पर पेट में गर्भ के मिसकैरेज होने का मामला सामने आने पर चिकित्सक द्वारा मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को भेजने के बाद हरकत में आई पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। जयनगर पुलिस ने बताया  कि 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का थाना क्षेत्र के निवासी सुनील पैकरा से प्रेम संबंध चल रहा था। गत दिनों 27 फरवरी को आरोपी ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। घटना के करीब डेढ़ माह बाद नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद जब वह अपने बहन के साथ जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंची तब महिला चिकित्सक ने जांच में उसके गर्भवती होने और गर्भ के मिसकरेज होने की बात बताई। महिला चिकित्सक ने जब नाबालिग और उसके बहन से घटना की जानकारी ली तो उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने पीड़िता द्वारा जब गर्भपात की आवश्यकता बताई गई तो नाबालिग का मामला होने से महिला चिकित्सक ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली भेज दी। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता व उसकी बहन को महिला आरक्षक के साथ थाने ले आई और फिर तत्काल पूरे मामले की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया और मामले की जांच के लिए केस डायरी जयनगर पुलिस को भेज दी है। जयनगर पुलिस मामले की जांच शुरू कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

Categorized in: