सूरजपुर।  दोस्तो के साथ महोरा डेम में नहाने गए नगर के एक छात्र की डेम में डूब जाने से मौत हो गई है। घटना बुधवार की दोपहर में हुई है। सूचना पर पहुंची डीडी आरएएफ की टीम ने करीब तीन घण्टे की मसक्कत के बाद छात्र का शव डेम से निकाला है। घटना से नगर में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। बताया गया है कि यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाला छात्र नगर के वार्ड क्र 5 निवासी 16 वर्षीय  ओम साहू पिता विजय साहू 11वीं में कॉमर्स विषय का छात्र था। 
                      



                                                                                                                                                  
 
 
 
 
 
 
 
बुधवार को एकाउंट का पेपर देने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने चार दोस्तो अंकुश, राजवीर व एक अन्य के साथ नयनपुर ओद्योगिक परिक्षेत्र से लगे महौरा एनीकेट में नहाने गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे एक छात्र को तो किसी तरह दोस्तो ने बचा लिया। मगर ओम गहरे पानी मे डूब गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों व घबराए दोस्तो ने घटना की सूचना परिजनों, अन्य लोगो, पुलिस व नगर सेना के डीडी आरएएफ की टीम को दी गई। सूचना पर तत्काल सूरजपुर से जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता, धीरेंद्र, देवनारायण, कृष्णा सिंह, धनसाय नेताम, शिवनारायण, विदेश, तुलेश्वर, बेला, तामेश्वर व शिव मार्को की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घण्टे की मस्कत के बाद डेम में डूबे छात्र ओम को टीम ने बाहर निकाला और तत्काल यहां जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र ओम नगर के प्रतिष्ठित पान व्यवसायी श्री लाल पान भंडार के संचालक विजय साहू का पुत्र था। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं नगर में शोक का वातावरण निर्मित हो गया है। बेहद गमगीन माहौल में बुधवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Categorized in: