रामानुजनगर। बुधवार को बुथ विजय संकल्प महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर की बैठक क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह की उपस्थिति में हुई। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में 30 मार्च को हरेक पोलिंग बूथ पर आयोजित होने वाले बुथ समिति की बैठक व पुरे दिन भर चलने वाले अनेक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य चार सौ पार को पूरा करने का संकल्प कार्यकताओं को दिलाया गया।

कार्यकताओं को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यकताओं के मेहनत के दम पर ही हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और दुनिया के नक्शे पर भारत का प्रथम स्थान हो इसके लिए 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में भाजपा का कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे। विधायक ने कार्यकताओं से कहा कि पार्टी को पिछले चुनाव में मिले वोटों से आगे हर बुथ पर 370 वोट अधिक मिले इसके लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। विधायक श्री सिंह ने कार्यकताओं को अपनी ओर से एक और लक्ष्य दिया है विधायक ने कहा कि जो ग्राम पंचायत इस चुनाव में कांग्रेस मुक्त होगा वह विधायक गोद ग्राम होगा,उस पंचायत के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी।

भारतीय जनता पार्टी का 30 मार्च को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर बुथ स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और दिन के 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक लाभार्थी संपर्क अभियान सहित बूथ विजय संकल्प महाअभियान के तहत अनेक कार्यक्रम होंगे। बैठक को मंडल प्रभारी संदीप अग्रवाल,सह प्रभारी कपिल पांडेय, बनारसी राजवाड़े,रामबिलाश साहू शैलेश्वर सिंह रामरतन साहू रामनिवास साहू बृजाराम साहू ने भी पार्टी की लोकसभा चुनाव में विजय दिलाने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुमंत साहू ने किया। बैठक में अजय सिंह सुरेश मरकाम भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू बीडीसी देवीदयाल छोटे लाल पटेल संत साहू मोहन अग्रवाल अजय पांडेय राजेश पाण्डेय सरपंच जीतराम सुंदर लाल हीरा यादव राजेश साहू श्याम सुंदर राजवाड़े महादेव सिंह बीरबल राजवाड़े सुमित साहू आशुतोष दुबे शशांक दुबे धुर सिंह रामेश्वर यादव अनूप दुबे जनपद जांगड़े संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: