गंगापुर, गाड़ाघाट शराब दुकान के पास व आम स्थानों पर लगा था शराबियों का जमघट

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव व होली पर्व के मद्देनजर ‘ऑपरेशन विश्वासÓ के तहत कोतवाली, गांधीनगर, मणिपुर व सरगुजा के उदयपुर, धौरपुर व सीतापुर थाना अंतर्गत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने एवं उपद्रव फैलाने, शराब का सेवन करने हेतु सुविधा उपलब्ध कराने के 27 मामलों में 29 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च), 36(च)(1) एवं 36(क) के तहत कार्रवाई की है। गांधीनगर थाना में गंगापुर अंग्रेजी शराब दुकान के पास शराब पीने के लिए लोगों का जमघट लगा था। पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ की स्थिति बन गई। कोई शराब का शीशी लेकर भागा तो कोई डिस्पोजल में पैग और चिखना छोड़कर भागा। भागम-भाग के बीच पुलिस भी रेस लगाने में पीछे नहीं रही और अलग-अलग बैठकर शराब पीने के कुल 21 मामले पंजीबद्ध किए। बाद में सभी आरोपियों को सख्त हिदायत देकर मुचलका जमानत पर छोड़ा गया। थाना गांधीनगर क्षेत्र में सर्वाधिक 13, मणीपुर व कोतवाली थाना में 04-04, उदयपुर में 03, धौरपुर में 02 एवं थाना सीतापुर में 01 मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना पुलिस टीम 21 मार्च को जब शराब पीकर माहौल खराब करने में लगे पियक्कड़ों की सूचना पर गंगापुर शराब दुकान के पास पहुंची तो यहां जगह-जगह शराब पीने के लिए लोग अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे से लेकर चखना दुकानों के इर्द-गिर्द तक बैठे थे। इसके पहले पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां से चखना दुकानों को हटवाया था। चखना दुकानों में बैठने के लिए अवैध रूप से की गई व्यवस्था को भी नष्ट किया था। वैसे भी शराब पीने के बाद की जाने वाली ओछी हरकतों को देखते हुए इस शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से हो रही है। कभी शराब दुकान का शटर बंद करके तो कभी भजन-कीर्तन करके प्रशासन का ध्यान इस ओर इंगित कराया गया है, लेकिन हालात में तब्दीली नहीं आई। पुन: पुराने ढर्रे पर शराबखोरी चलने से चखना दुकान संचालन में लगे लोग तो संतुष्ट हैं, लेकिन घर-परिवार और बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगों में आक्रोश है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शराब पीने के लिए कहीं भी लोग बैठ जाते हैं। दो घूंट अंदर जाने के लिए इनके बोलने का टोन बदल जाता है। मर्यादाहीन होकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगते हैं। अगर मना करो तो हुज्जतबाजी की स्थिति बन जाती है। ऐसे हालातों से जूझते लोगों की सूचना पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस को देखते ही भगदड़ की स्थिति बन गई। आरोपियों का शराब के नशे में होने पर पंचनामा तैयार किया गया। मौके पर जमानतदार नहीं मिलने पर इन्हें थाना लाया गया और पृथक से मुलाहिजा के बाद जमानत मुचलका की कार्रवाई की गई।

गंगापुर में इनके विरूद्ध कार्रवाई, जमानतदार नहीं मिलने पर थाना लाई
पुलिस ने शराब पी रहे संदीप भगत पिता नंदलाल भगत 22 वर्ष व पंकज कुमार एक्का पिता राकेश एक्का 23 वर्ष दोनों निवासी कांसाबेल जिला जशपुर, हालमुकाम कृष्णा कालोनी नमनाकला अंबिकापुर, सुजीत कुमार चौधरी पिता स्व. देवनारायण चौधरी 23 वर्ष निवासी सरभंजा थाना कमलेश्वरपुर हालमुकाम कृष्णानगर कालोनी, रामेश्वर कुमार पिता स्व. रूपनारायण 32 वर्ष निवासी भैयाथान, अभिमन्यु यादव पिता स्व. हरिशचंद्र यादव 35 वर्ष निवासी एमजी रोड साई मंदिर गली, आनंद सिंह पिता पीपी सिंह 45 वर्ष निवासी राजेन्द्रनगर, अनिल सिदार पिता गोहारू राम सिदार 26 वर्ष निवासी आस्ता जिला जशपुर हालमुकाम पटपरिया, राहुल सिंह पिता स्व. संतोष कुमार सिंह 25 वर्ष निवासी गांधीनगर हनुमान मंदिर के आगे, शिवा दास पिता स्व. रामवृक्ष दास 28 वर्ष निवासी गांधीनगर, अजीत सिंह पिता महीलाल 26 वर्ष निवासी पटेलपारा, अविनाश डेनिमल पिता अनंत डेनिमल 32 वर्ष निवासी दर्रीपारा, नरेन्द्र विश्वकर्मा पिता कृष्णा विश्वकर्मा 26 वर्ष निवासी बौरीपारा, अजय यादव पिता रामरूप यादव 27 वर्ष निवासी करियाखाल थाना पटना जिला कोरिया हालमुकाम सरगवां साईं बाबा स्कूल के पास, दीपेन्द्र कुमार पिता पूरन लाल 29 वर्ष निवासी बौरीपारा पुलिस लाइन व सोहन कुमार पिता बसंत कुमार 30 वर्ष निवासी गंगापुर नालापारा थाना गांधीनगर के विरूद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।

कोतवाली व मणिपुर थाना पुलिस के गिरफ्त में ये आए
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली व मणिपुर थाना पुलिस ने पृथक-पृथक कार्रवाई कर सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी के आठ मामले दर्ज किए हैं। 21 मार्च को लघु अधिनियम की कार्रवाई के लिए रवाना हुई कोतवाली पेट्रोलिंग पार्टी गाड़ाघाट पहुंची तो यहां सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते आशीष तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी 25 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक,  अक्षय शर्मा पिता विनोद शर्मा 20 वर्ष निवासी गंगापुर, गाडाघाट रोड में पुलिया के पास अंग्रेजी शराब पी रहे शिवम कुमार शर्मा पिता प्रमोद कुमार शर्मा 18 वर्ष निवासी चांदनी चौक व शराब दुकान से कुछ दूर सड़क में शराब पीते धीरज गुप्ता पिता सुशील साव 23 वर्ष निवासी बैकुंठपुर मिले। थाना मणीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर शासकीय स्कूल के पास आम जगह पर शराब पी रहे राजेन्द्र दास पिता सोभरन दास 36 वर्ष व रमेश दास पिता सोभरन दास 22 वर्ष निवासी मोमिनपुरा पर्राडांड समलाया मंदिर के पास, विक्की दास पिता बागर दास 32 वर्ष निवासी न्यू पानी टंकी के सामने केदारपुर व भि_ीकला मिडिल स्कूल के पास आम जगह में शराब पी रहे संतोष कुमार प्रजापति पिता उमाशंकर प्रजापति 37 वर्ष निवासी धरती पारा चौकी करंजी थाना बिश्रामपुर हालमुकाम भि_ीकला के विरूद्ध 36(च) की कार्रवाई की है। आरोपी पुलिस को देखकर शराब, डिस्पोजल छोड़कर और फेंककर भागने का प्रयास किए, इन्हें दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा।

उदयपुर व बतौली पुलिस ने 17 लीटर अवैध शराब जब्त किया
सरगुजा जिला के थाना उदयपुर और बतौली द्वारा दो मामलों में 17 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया है। थाना उदयपुर में आरोपी मांधुराम बिंझिया निवासी सोनतराई से 15 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये जप्त धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। थाना बतौली में आरोपी बब्लू रवि निवासी शिवपुर, जिला सरगुजा के विरुद्ध एक प्रकरण दर्ज कर दो लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया, इसकी कीमत 300 रुपये है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी एक्ट के तहत कोचियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Categorized in: