रामानुजनगर। सौभाग्य दुबे -।यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ग्राम पतरापाली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच व समापन समारोह क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मंहगई की टीम फाइनल मुकाबला जीत कर प्रतियोगिता की विजेता बनी।

यहां ग्राम पतरापाली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को मेजबान टीम पतरापाली व मंहगई की टीम के मध्य खेला गया। मंहगई की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अच्छी गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण के दम पर पतरापाली टीम को निर्धारित 12 ओवरों में 107 पर रोक दिया। पतरापाली टीम की मजबूत बल्लेबाजी फाइनल मुकाबले में फेल हो गई तथा उसके बल्लेबाज अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मंहगई की बल्लेबाजी भी अच्छी रही और महज तीन विकेट गंवा कर ही मैच को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को अतिथियों के हाथों ट्राफी व 21 हजार रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को ट्राफी व 11 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया। मंहगई के मुकेश दर्शन को मेन आफ द मैच चुना गया। मुकेश ने मैच में 20 गेंद पर 52 रनों की चमकदार पारी खेली। वहीं मेन आफ द टूर्नामेंट पतरापाली के विकेटकीपर बल्लेबाज वाहन यादव को चुना गया। वाहन टूर्नामेंट में 160 रनों के साथ 5 स्टंपिंग तथा 5 कैच भी पकड़े थे। इससे पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। इस अवसर पर अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में एक टीम की जीत और एक टीम की हार होती है।हार से हमें शबक लेकर आगे अनुशासित होकर बेहतर प्रदर्शन करने की सीख मिलती है। अतिथियों ने इस दौरान खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संत साहू सौभाग्य दुबे मोहन अग्रवाल सरपंच अंजली सिंह, सरपंच सागर सिंह, सरपंच सुंदर लाल, सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह जनपद सदस्यद्वय अमर सिंह परमेश्वर सिंह छोटे लाल पटेल सुनील कुशवाहा सुमित साहू उप-सरपंच बोधन सिंह अरविंद सिंह अकालु राम , राम लखन कुशवाहा हरिश्चंद्र यादव बुधराम पटेल आदि गणमान्यजन मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन बंशी शर्मा ने किया।वहीं शशांक दुबे बिंदेश्वर कुशवाहा खेल साय सिंह योगेश ठाकुर पंकज निलेश बंटी सोनू सुनील सहित बड़ी संख्या क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Categorized in: