होली पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा की कायमी के लिए पुलिस व आबकारी अमला सक्रिय

महिला से 0.660 किलोग्राम गांजा, अन्य मामलों में 122 लीटर महुआ शराब जब्त  

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर व सीतापुर थाना अंतर्गत पुलिस ने आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर नशे के विरुद्ध ‘ऑपरेशन विश्वासÓ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं सरगुजा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 11 मामलों में 122 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। आबकारी विभाग ने 03 प्रकरण में 44 लीटर व दो मामलों में 18 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। अन्य कार्रवाई में सीतापुर पुलिस ने केरजू क्षेत्रांतर्गत 5 प्रकरण में 39 लीटर अवैध महुआ शराब व 03 मामलों में 21 लीटर महुआ शराब जप्त करने की कार्रवाई की गई।  

पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के निर्देशन में आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल कायम रखने 19 मार्च को थाना कमलेश्रपुर की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की पुष्पलता चौधरी पति राजेन्द्र प्रसाद चौधरी 52 वर्ष, निवासी रोपाखार, पकरीखार नामक महिला से 0.660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। महिला झोला में गांजा रखकर बिक्री करने के लिए गांव में ही ग्राहक का इंतजार कर रही थी। पुलिस टीम ने उक्त महिला को घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपिया के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आबकारी व पुलिस टीम ने अवैध महुआ शराब जप्त करने आठ ठिकानों में दबिश दी  
पुलिस टीम ने थाना सीतापुर के 03 प्रकरण में दिलीप चौहान 50 वर्ष केरजू कुमनसिंया चौकी केरजू के कब्जे से 07 लीटर, आरोपी सत्या चौहान 59 वर्ष निवासी कर्मापारा चौकी केरजू के कब्जे से 10 लीटर एवं आरोपी प्रफुल्ल बेक 35 वर्ष निवासी रजौटी थाना सीतापुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया। आबकारी विभाग ने 02 प्रकरणों में रविता चौहान 35 वर्ष निवासी कुमनसिंया, चौकी केरजू के कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब व 50 किलोग्राम महुआ लहान एवं आरोपी अर्जुन राम 32 वर्ष निवासी गिरहुलडीह के कब्जे 03 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया। थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्रान्तर्गत 03 प्रकरण में आबकारी विभाग के द्वारा आरोपी शम्भू विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी रोपाखार थाना के कब्जे से 10 लीटर, विवेक तिग्गा 28 वर्ष निवासी माझापारा नर्मदापुर के कब्जे से 25 लीटर एवं कैलाश 29 वर्ष निवासी बाजारडांड के कब्जे से 09 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। सभी प्रकरणों में आबकारी विभाग एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आबकारी एक्ट के तहत कोचियों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Categorized in: