रामानुजनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामानुजनगर का ग्राम पतरापाली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उप-सरपंच बोधन सिंह भाजपा नेता बंशीलाल शर्मा पत्रकार सौभाग्य दुबे अवधेश द्विवेदी विकास नामदेव के आतिथ्य में हुआ।
ग्राम पतरापाली में आयोजित एन एस एस के सात दिवसीय शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।एन एस एस के स्वयं सेवकों द्वारा इन सात दिनों में संपूर्ण ग्राम स्वच्छता अभियान, कचरा पेटी का निर्माण, सोखता गड्ढे का निर्माण, विद्यालय का रंग रोगन तथा स्वास्थ्य शिविर के साथ जन-जागरूकता रैली किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौभाग्य दुबे बंशी शर्मा शिक्षक जी डी सिंह व हेमसाय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य तथा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कैडेट्स को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों स्वयं सेवकों व पूरे सात दिवसीय शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले स्थानीय लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी दिलीप शर्मा ने किया वहीं रामानुजनगर के प्रभारी प्राचार्य विकास नामदेव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रूपेंद्र पटेल प्रभारी प्राचार्य मुनेश्वर पैकरा राजेश्वर सिंह संजय साहू श्री मती रेणु दुबे छाया सिंह कृष्ण कुमार यादव योगेश साहू श्री मती अनिता सिंह रघुनाथ जायसवाल अंजली कंवर एन एस एस के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंह स्वयं सेवकों के साथ प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय व हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे

Categorized in: