Apple एक ऐसे भविष्य का सपना देख रहा है जहां आप अपने iPhone को यानी की अंडर वाटर डाइविंग के दौरान ले जा सकेंगें। टेक कंपनी ने एक नया पेटेंट जारी किया है जिससे पता चलता है फोन में एक अंडरवाटर मोड आ सकता है। जो आपके iPhone के पानी में डूबने पर एक्टिव  हो जाएगा, जिससे आप 40 मीटर की गहराई तक उछलते हुए टचस्क्रीन और कैमरा चला पाएंगे।

पेटेंट में विशेष रूप से पानी के नीचे उपयोग के लिए डिज़ाइन किए गए iPhone इंटरफ़ेस का डिटेल देता है। पेटेंट डिटेल के अनुसार, Apple का मानना ​​है कि iPhone गीला होने पर iOS सॉफ़्टवेयर ठीक नहीं है। जब आपकी उंगलियां भीगी हुई हों तो वे सभी छोटे आइकन उतने अच्छे से काम नहीं करते हैं।

इसलिए Apple इन समस्याओं को हल करने के लिए “अंडरवाटर यूजर इंटरफ़ेस” का विचार कर रहा। नया इंटरफ़ेस बटनों को बड़ा करके, मेनू को कम करके और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे हार्डवेयर बटनों पर भरोसा करके iOS को सरल बना देगा। हालाँकि अभी कोई भी मौजूदा iPhone, 1 मीटर से अधिक गहरे पानी में उपयोग के लिए नहीं है। लेकिन Apple वॉच अल्ट्रा पहले से ही 40 मीटर गहराई तक मनोरंजक स्कूबा डाइविंग करने में सक्षम है।

उदाहरण के लिए, कैमरा ऐप आपको पिंच जेस्चर के बजाय वॉल्यूम बटन का उपयोग करके ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने दे सकता है। स्क्रीन को छूने के बजाय पावर बटन से काम हो सकता है। एप्पल का कहना है कि पानी के भीतर फोन अच्छे से काम नहीं करता। फोन में पानी अंदर घूसने के कारण फोन पर स्वाइप करना और टैप करना ठीक से काम नहीं करता है। नए पेटेंट का लक्ष्य पानी के भीतर iPhone का उपयोग तेज़ और आसान बनाना है।

Categorized in: