ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। इस ई-स्कूटर का नाम एम्पीयर NXG (Ampere NXG) हो सकता है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। साथ ही, कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक ईवी जैसे कई मॉडल से होगा।

न्यू एम्पीयर स्कूटर के डिटेल

कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसके मुताबिक, NXG का डिजाइन यूथ के मुताबिक दिख रहा है। इसमें एप्रन-माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक LED हेडलाइट शामिल है। वेबसाइट पर टीजर इमेज से यह भी पता चलता है कि बैटरी पैक राइडर की सीट के नीचे रहेगा। इसमें एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड मिलेगा, जिससे लगेज रखने में भी आसानी होगी। इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें मैक्सिमम सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए 4x मजबूत एक्सोस्केलेटन दिया है।

LED लाइट के अलावा, एम्पीयर NXG में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी होगा। स्कूटर में बेल्ट-ऑपरेटेड सेटअप के साथ चार राइडिंग मोड भी मिलेंगे। इसके हार्डवेयर में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डुअल रियर स्प्रिंग्स और एक डिस्क ब्रेक सेटअप शामिल किया गया है।स्कूटर में LFP बैटरी मिलेगी, जो अपनी कैटेगरी में सबसे सुरक्षित मानी जाती है। साथ ही, इसका चार्जिंग टाइम भी कम लगता है।

इस स्कूटर में कार्बन फाइबर फिनिश वाली सबसे बड़ी सीट है, जिससे इस पर बैठने वाले दोनों पैसेंजर को काफी कम्फर्ट राइड मिलेगी। स्कूटर हाइब्रिड स्विंग आर्म और मल्टी-सस्पेंशन के साथ पेटेंट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। एम्पीयर NXG को कश्मीर से कन्याकुमारी तक लेकर आ रहा है। जिसे उसने K2K का नाम दिया है। इस दौरान ये 5160Km का सफर तय करेगा।

Categorized in: