वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू में बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नदेसर डाकघर के पास प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला/महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव व महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि बीएचयू में दो माह पूर्व छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी देखे गए। बावजूद इसके आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

 

प्रदर्शन के दौरान अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम कुंडु, चंद्रकला पुष्कर, मीना, आशा देवी, सीमा पटेल, सोनी देवी, आरती विश्वकर्मा, नसीमा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, नगमा, रीता, शकुंतला आरती पटेल, सुनीता देवी, बबिता, उषा, सरिता, कुमकुम, मनोरमा, पूजा, हीरावती समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Categorized in: