रायपुर । राजधानी में दिल दहला देने वाला मामला एक सामने आया है। सोमवार को डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी लगभग 50 वर्षीय पी.नीता राव का शव उसके ही घर में मिला था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने बुधवार को हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं महिला का बेटा निकला।

माँ की हत्या करने के बाद वह फरार था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक का परिवार के साथ हमेशा विवाद रहता था। सोमवार को आरोपी बेटे ने पहले अपनी मां की सिर को जमीन में पटक-पटककर हत्या कर दी। इसके बाद कलयुगी बेटे ने चेहरे को गिलास से भी गोद दिया था।

दरअसल इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी लगभग 50 साल की पी.नीता राव का शव उसके ही घर में मिला। महिला के पति पी. गौरीशंकर राव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। वहां लाश के आसपास खून बिखरा हुआ मिला। वहीं बाथरूम में खून से सनी बनियान और पैरों के निशान भी मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। घर में मां, बेटा और बेटी ही रहते थे। मृत महिला के पति कुम्हारी के घर में रहते हैं। उसके बेटा पी. नागेश राव नशे का आदी है जो छोटी-छोटी बातों पर परिवार और मां से अक्सर मारपीट करता था। कभी-कभी जान से मरने का धमकी भी देता था। घटना के दौरान उसकी बेटी काम के सिलसिले से बाहर थी।

नए साल की शुभकामनायें देने के लिए बेटी ने मृतका को बार-बार कॉल किया, लेकिन कुछ जवाब नहीं आने पर उसके पिता को कॉल किया। इस दौरान जब उसने घर अंदर पहुंचा और देखा तो दंग हो गया था। महिला की लाश जमीन में पड़ी थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Categorized in: