पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपा ने किया पुष्पांजलि अर्पण

अंबिकापुर। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के साथ भाजपाईयों ने अटल बिहारी वाजपयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को याद करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि उनका विचार हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करती रहेगी। वे भारत की राजनीति के आजाद शत्रु थे। राजनीतिक अस्थिरता से उबारने के अलावा देश के अंदर राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा। आज पिछले नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास, सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किया है, इसकी आधारशिला अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में रखी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अटल जी दूर दृष्टि वाले महामानव थे। उन्होंने ग्रामीण विकास के बारे में सोचा और लागू किया। भाजपा का मूल सिद्धांत गरीब कल्याण का रहा है, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने ही शुरू किया। उन्होंने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी श्री राम के आदर्श और श्री कृष्ण के नीतियों को लेकर चले थे। अंत में उन्होंने सरगुजा के तीनों सीट पर भाजपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने वाजपेयी जी की स्मृतियों को संजोते हुए कहा कि उनकी किसी से तुलना करना सूरज को दीपक दिखाने के बराबर है। देश को विकास के परम शिखर पर पहुंचाने के लिए हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ना होगा। निगम के पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका अद्वितीय व्यक्तित्व था। उनके आदर्शों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने का हम सबको मौका मिला है। जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने वाजपेयी जी की स्मृति में कविता पाठ किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने अटलजी के स्मृतियों को याद किया और शुभकामनाएं दी। नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा है, हमें अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जाना है। कार्यक्रम के बीच अंबिकापुर शहर की जाने-माने कवियों का भाजपा सरगुजा की ओर से ललन प्रताप सिंह ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, अरुणा सिंह, बलराम जयसवाल, मधु चौदहा, विकास पांडेय, रूपेश दुबे, राजबहादुर सिंह, अजय सिंह बबलू, सर्वेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अनिल जयसवाल, रामप्रवेश पांडेय, प्रियंका चौबे, मनोज सोनी, कृष्ण कुमार शर्मा, विशाल गोस्वामी, निरंजन रॉय, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, रवि जयसवाल, प्रियंका चौबे, सोनू मुदलियार, सीमा कश्यप, नीलम राजवाड़े, अजय सिंह, वीर सोनी, हर्ष जयसवाल, विपिन पांडेय, छोटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: