रामानुजनगर। साप्ताहिक बाजार की भूमि का आज सीमांकन कर रामानुजनगर तथा त्रिपुरेश्वरपुर के बीच भूमि में चुना डाल कर अलग अलग कर दिया गया।अब बाजार में सामान बेंचने पहुंचने वाले व्यवसायियों को भी एक निर्धारित राशि बाजार टैक्स देना होगा।
दरअसल यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ था जब विधानसभा चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों के बीच बाजार सभा के लिए लिए गए अनुमति में लगे नक्सा खसरा को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच विवाद की स्थिति बनी और कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सभा को जगह का हवाला देकर बाधित कर दिया गया था। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर प्रशासन पर कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करने का आरोप लगाया था। काफी हंगामे के बाद भाजपा का आंदोलन समाप्त हो गया था। लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जब बाजार सभा होना था उस दिन भी सभा स्थल को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विवाद की स्थिति पैदा की गई। तहसीलदार थानेदार व तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारियों के भी पशीने छूट ग ए ।उसी समय भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने एलान किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही बाजार की भूमि का सीमांकन करा कर रामानुजनगर व त्रिपुरेश्वरपुर के बीच की भूमि को अलग कराया जाएगा।उसी वायदे को पूरा करते हुए सोमवार को मंडल अध्यक्ष श्री उपाध्याय अन्य कार्यकताओं के साथ राजस्व विभाग के अमले को लेकर बाजार पहुंचे और बाजार की भूमि रामानुजनगर व त्रिपुरेश्वरपुर के बीच अलग अलग कर दी गई है। वहीं ग्राम पंचायत रामानुजनगर के सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि एक निर्धारित राशि तय कर व्यवसायियों से एक टैक्स लिया जाए।

Categorized in: