अमेरिकी टेक कंपनी Nothing ने ऐसे वक्त में स्मार्टफोन मार्केट बदल दिया, जब लग रहा था कि स्मार्टफोन्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं हो सकता। कंपनी पारदर्शी बैक पैनल वाला Nothing Phone (1) लेकर आई, जिसमें LED लाइट्स वाला अनोखा इंटरफेस मिला। इस फोन के सक्सेसर के तौर पर इस साल आए Nothing Phone (2) पर अब 5000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

Nothing Phone (2) को अगले कुछ दिनों में NothingOS 2.5 अपडेट मिलने वाला है और कंपनी ने यह जानकारी कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने इससे पहले Android 14 पर आधारित इस सॉफ्टवेयर वर्जन की बीटा और क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग की थी, जिसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट रिलीज किया जा रहा है। इस बदलाव के चलते लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन फीचर्स और सिक्योरिटी पैच का फायदा यूजर्स को मिलेगा।

डिस्काउंट पर खरीदें Nothing Phone (2)
भारतीय मार्केट में नथिंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन को 44,999 रुपये के शुरुआती लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया था लेकिन फ्लिपकार्ट पर 5000 रुपये की सीधी छूट पर फोन का बेस मॉडल 39,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा PNB Credit Card, Bank of Baroda Credit Card, Bank of Baroda Credit Card और Flipkart Axis Bank Card से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट तक अतिरिक्त छूट दी जा रही है। 

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है और बैक पैनल पर 50MP मेन और 50MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा दिया गया है। Phone (2) में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4700mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर वाला यह डिवाइस दो कलर ऑप्शंस- ब्लैक और वाइट में उपलब्ध है। इसके बैकपैनल पर LED लाइट्स वाला खास Glyph इंटरफेस दिया गया है।

Categorized in: