राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ भाजपा की जीत के साथ ही बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है जहां एक और सरगुजा संभाग से 14 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है वहीं रामानुजगंज रामविचार नेताम एवं सामरी विधानसभा क्षेत्र से उदेश्वरी पैकरा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। बलरामपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। वही भाजपा पदाधिकारीयों का मानना है कि क्षेत्र में अब भाजपा की सरकार बनने के बाद जोर-शोर से विकास का कार्य होगा। वही बलरामपुर जिले के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र के विकास में भाजपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है और 5 साल से कांग्रेस की सरकार आने के बाद क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ इसमें हर तपके का नुकसान हुआ था लेकिन अब क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। वहीं उन्होंने मोदी के द्वारा दिए गए गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी ने जो गारंटी दिया है वह आम जनता को उसका लाभ मिलेगा और यही वजह है कि आम जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और क्षेत्र में भाजपा पर भरोसा जताते हुए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताया है।

Categorized in: