राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस को गंजे की तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। रघुनाथ नगर पुलिस ने लग्जरी कर से गांजा तस्करी कर रहे हैं कर सहित 76 लाख रुपए के गांजा को जप्त किया है।
बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कमलपुर गांव में लग्जरी पजेरो वाहन खड़ी है वाहन में अवैध सामान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है।वाहन की जांच करती है पुलिस को जांच के दौरान अलग-अलग बोरो में भरे हुए गांजे का पैकेट मिलता है। वही वाहन से 368 किलो गांजा जप्त किया जाता है। जिसकी कीमत 76 लाख रुपए बताई जा रही है। वही इस पुलिस के आने की जानकारी लगते ही गांजा तस्कर फरार हो जाते हैं पुलिस अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू की है।तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक में जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर उड़ीसा से लेकर मध्य प्रदेश की ओर जाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्कर गांजा तस्करी करने में नाकाम हुए।

Categorized in: