मनेंद्रगढ़ !   छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा दो रुपए किलो में  गोबर खरीदा जाएगा वहीं शहर में अपने पशुओं को आवारा छोड़ने पर पशुओं  के मालिकों के खिलाफ कारवाही की जाएगी !  मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा रविवार को मवेशी मालिकों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,  नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  हरदयाल रात्रे सहित मवेशी मालिक  उपस्थित हुए !  बैठक में मवेशी मालिकों को बताया गया कि नगर पालिका द्वारा दो रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा ! मवेशी मालिक अपने मवेशियों का गोबर नगरपालिका में लाकर दो रुपए में बेच सकते हैं!  अगर मवेशी मालिक अपने मवेशियों का गोबर नगर पालिका में लाकर नहीं बेच सकते तो नगर पालिका के कर्मचारी उनके घरों  में  जाकर गोबर खरीदी का काम करेंगे लेकिन घर  से नगर पालिका द्वारा 1 रुपये 75 पैसे में गोबर की  खरीदी की जाएगी!  बैठक में मवेशी मालिकों को हिदायत भी दी गई कि वे अपने मवेशी आवारा ना छोड़े घर में ही व्यवस्था बनाकर मवेशियों को रखें अगर सड़कों पर आवारा मवेशी पाए गए तो मवेशियों को कांजी हाउस ले जाया जाएगा वही मवेशी मालिक के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी

Categorized in: