मनेंद्रगढ़ ! शहर में एक नई समाजसेवी संस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति का गठन रविवार को किया गया है जिसके सर्व सहमति से आशीष सिंह अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं ! तत्स॑बंद में जानकारी देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि एकात्म मानवता आर्थिक स्वावलंबन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को लेकर रविवार को गुजराती भवन प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से समाज सेवी संस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति का गठन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्य कर लोगों की सेवा करना व मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है ! श्री सिंह ने बताया कि बहुत सी कार्य योजनाएं बनाई गई हैं जिनका पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के माध्यम से क्रियान्वयन करना है! प्रथम चरण में सबसे पहले शहर के सभी 22 वार्डों के पोलिंग बूथ स्तर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के सदस्यों का गठन करना है और समाज के अंतिम छोर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों के तहत लोगों की सेवा कर उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी! पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति पूरी तरह से एक सामाजिक संस्था है जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है उक्त संस्था के बैनर तले सिर्फ सामाजिक कार्य किए जाएंगे ! उन्होंने सामाजिक संस्था के गठन के औचित्य के संबंध में बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जब लोग तकलीफ में थे तो उन्हें देखने वाला कोई नहीं था कि वे कैसे हैं इससे उन्हें बहुत पीड़ा हुई थी जब लोगों को जरूरत थी तो उन्हें देखने वाला या उनकी तकलीफों को सुनने वाला कोई नहीं था ! जब शहर के 40 – 50 लोग एक साथ बैठते थे तो लोगों की पीड़ा उन्हें नजर आती थी तभी यह बात सामने आई कि क्यों ना समाज सेवी संस्था का गठन कर लोगों की सेवा कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए ! इसी को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को गुजराती भवन में एक बैठक कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति का गठन किया गया है ! पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति में 40 50 लोगों की कोर कमेटी है जिनके सामूहिक निर्णय पर आगे समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे ! हालांकि उक्त संस्था में अधिकांश लोग बीजेपी संगठन जैसे राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं ! लेकिन उनका मानना है कि वे राजनीतिक दल में तो है ही उससे अलग हटकर समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए समाज सेवी संस्था का गठन किया गया है ! नवगठित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि वे भाजपा के के हैं भाजपा के रहेंगे लेकिन राजनीतिक गतिविधियों से हटकर समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था के बैनर तले कार्य करेंगे ! उक्त संस्था का राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है ! बैठक में मुख्य रूप से संजय पोद्दार, कमल केजरीवाल, कमल वैश्य, पार्षद सरजू यादव, जमील शाह, अजीमुद्दीन अंसारी, सत्तार अली, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, संत कुमार सिंह, जितेंद्र राय, गंभीर सिंह, हरित शर्मा, उमाशंकर पासी, सुरेंद्र सिंदवानी, सुरेश सोनी, तपन मुखर्जी सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे !

Categorized in: