पुलिस ने आरोपियों से बाइक जब्त किया, इसका दस्तावेज नहीं मिला पुलिस को

अंबिकापुर। रिपर मशीन चोरी करने के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 75 हजार रुपये का रिपर मशीन बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक अशोक एक्का पिता अमृत एक्का ग्राम केराकछार ने 29 नवंबर को मणिपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह धान काटने का रिपर मशीन लखनपुर से 75 हजार रुपये में खरीदा था। मशीन को धान काटने के लिए घर में रखा था। 28 नवंबर की रात वह रिपर मशीन को घर के बाहर रखकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो रिपर मशीन अज्ञात लोगों ने पार कर दिया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। जांच दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर सर्वजीत राजवाड़े पिता अमर साय राजवाड़े 18 वर्ष निवासी चिलबिल थाना लखनपुर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी करके पकड़ा और पूछताछ की तो इन्होंने रिपर मशीन चोरी करना स्वीकार किया। इनके निशानदेही पर रिपर मशीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के पास मोटरसाइकिल को कोई दस्तावेज नहीं मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार शामिल रहे।

Categorized in: