अक्टूबर में दमदार इंजन वाली जो मोटरसाइकिल लोगों की पहली पसंद बनीं उसमें एक बार फिर रॉयल एनफील्ड का दबदबा देखने को मिला। वहीं, कावासाकी और निंजा भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। 500cc या उससे ऊपर की मोटरसाइकिल की सेल्स काफी होती है। ज्यादातर लोग इन मोटरसाइकिल को लंबी राइडिंग के हिसाब से खरीदते हैं। खासकर जो लोग लंबी-लंबी दूरी मोटरसाइकिल से तय करते हैं। उनकी पहली पसंद ऐसे मॉडल होते हैं। चलिए पहले इनकी पिछले महीने की सेल्स देखते हैं।

पिछले महीने 500cc या उससे ऊपर के इंजन वाली मोटरसाइकिल की बात करें तो रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर की 2,202 यूनिट बिकीं। इस शानदार सेल्स के साथ ये नंबर-1 पोजीशन पर रही। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन की 1,746 यूनिट, कावासाकी Z900 की 119 यूनिट, निंजा ZX-10R की 67 यूनिट, हायाबुशा की 52 यूनिट, स्ट्रीट ट्रिपल की 29 यूनिट, वर्सेस 650 की 16 यूनिट, निंजा 650 की 15 यूनिट, स्पीड ट्विन की 8 यूनिट और GL1800 की 8 यूनिट बिकीं। सेगमेंट का 90% से ज्यादा मार्केट शेयर सिर्फ रॉयल एनफील्ड के पास रहा।

सुपर मीटियर 650 का इंजन
सुपर मेटियर में 648 cc इंजन का दिया गया है, जो 7,250 rpm पर 47 hp और 5,650 rpm पर 52.3 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस क्रूजर बाइक को दो वैरिएंट सोलो टूरर और ग्रैंड टूरर में लॉन्च किया गया है।

सुपर मीटियर 650 के फीचर्स
मोटरसाइकिल के बैक में फाइव-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी ट्विन शॉक्स देखने को मिलते हैं। इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT में हैलोजन हेड और टेल लैंप मिलता है। जबकि सुपर मीटियर 650 में LED यूनिट के साथ एक USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन भी मिलता है।

Categorized in: