टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर पहले ही दिन निवेशकों को मालामाल कर सकते हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अब 400 रुपये के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रीमियम से संकेत मिल रहा है कि टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 900 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 नवंबर तक खुला है।

900 के पार हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग
टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के आईपीओ का प्राइस बैंड 475-500 रुपये है। वहीं, इनवेस्टरगेन के मुताबिक, कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 403 रुपये पहुंच गया है। कंपनी के शेयर अगर 500 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं तो यह 903 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं। यानी, निवेशक पहले ही दिन 80 पर्सेंट से ज्यादा फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं।

2 दिन में 15 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO
टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Tata Technologies IPO) शुरुआती 2 दिन में 15.10 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 11.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का कोटा 31.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कोटा में 8.55 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जबकि अदर्स कैटेगरी में 20.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 30 शेयर हैं।

Categorized in: