अपने दमदार और खूबसूरत Honor 100 series स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Honor Watch 4 स्मार्टवॉच का नया वेरिएंट भी लॉन्च की है। कंपनी ने अब इस वॉच को मोनट पर्पल कलर का बेल्ट के साथ लॉन्च किया है, खासतौर से ऑनर 100 सीरीज के मोनट कलर से मेल खाता है। वॉच में अन्य फीचर्स पहले जैसे ही हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करने वाली ऑनर वॉच 4 में एल्युमिनियम केस के साथ ढेर सारे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। कितनी है वॉच के नए मोनट पर्पल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

इतनी है नई वॉच की कीमत
कंपनी का कहना है कि मोनेट पर्पल बेल्ट को स्टैंडअलोन और बंडल दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। बंडल का विकल्प चुनने पर अतिरिक्त 50 युआन (करीब 600 रुपये) के लिए पर्पल स्ट्रैप पैकेज प्राप्त करने का ऑप्शन मिलता है, जिसके चलते वॉच की कुल कीमत 999 युआन (949 युआन + 50 युआन) लगभग 12 हजार रुपये हो जाती है। इसके अलावा, यूजर्स के पास Tmall प्लेटफॉर्म पर बैंगनी स्ट्रैप को अलग से खरीदने का विकल्प भी है, जहां इसकी कीमत 199 युआन है।

Honor Watch 4 वॉच की खासियत
नई ऑनर वॉच 4 में दाईं ओर बटन के साथ एक चौकोर डायल है। वॉच में एक स्लीक मेटल केस मिलता है। इसमें 1.75-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 450×390 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और स्मूथ 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। वॉच में 300 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट मिलता है।

आसानी चार्जिंग के लिए, इसमें POGO पिन चार्जिंग मिलती है और इसमें एक डेडिकेटेड समर्पित चार्जिंग बेस मिलता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि मामले में, ऑनर फोन से कनेक्ट होने पर स्मार्टवॉच 10 दिनों तक चल सकती है। एक स्टैंडअलोन, हर मौसम में 24-घंटे eSIM सिनेरियो में, यह 3 दिन या उससे अधिक समय तक चलती है।

ऑनर वॉच 4 एक मजबूत फिटनेस ट्रैकर का भी काम करती है। इसमें 12 प्रोफेनशल वर्कआउट सहित 85 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वॉच में जीपीएस सपोर्ट भी मिलता है और यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है। इसमें 4GB स्टोरेज मिलता है।

Categorized in: