नया Smart TV घर लाना चाहते हों तो किसी नए ब्रैंड या फिर कम स्क्रीन साइज से समझौता क्यों करना। आप पूरे 55 इंच स्क्रीन साइज वाला बड़ा टीवी करीब आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। तगड़ी डील्स का फायदा लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon की ओर से दिया जा रहा है। बड़ी छूट पर आप Sony और LG जैसे ब्रैंड्स के प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं और ये 46 पर्सेंट तक फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड हैं।

Sony Bravia Smart LED Google TV KD55X74K 
सबसे भरोसेमंद स्मार्ट टीवी ब्रैंड्स में से एक Sony के बड़े स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के बाद अमेजन पर 52,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। 4K रेजॉल्यूशन के साथ आने वाले इस टीवी में Google TV सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलता है। इसमें Sony X1 4K डेडिकेटेड चिप के साथ बेहतरीन इमेज प्रोसेसिंग का फायदा मिल जाता है। यह मेड इन इंडिया मॉडल Dolby Audio और ‘Ok Google’ सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी इस टीवी पर 3 साल तक की वारंटी दे रही है।

LG 4K Ultra HD Smart LED TV 55UR7500PSC
शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन की ओर से इस स्मार्ट टीवी मॉडल पर 38 पर्सेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 4K रेजॉल्यूशन और 55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में ढेरों स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें A5 AI प्रोसेसर 4K इमेज प्रोसेसिंग के लिए दिया गया है। इसके अलावा यह टीवी Virtual Surround Sound 5.1 का एक्सपीरियंस देता है। इस टीवी में गेम ऑप्टिमाइजर, लेटेंसी के लिए ALLM और खास फिल्ममेकर मोड दिया गया है।

Vu GloLED Series 4K Smart LED Google TV
अगर आप 40,000 रुपये से कम में बेस्ट 55 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं तो Vu का यह टीवी केवल 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका डिस्प्ले 400nits की पीक ब्राइटनेस और 94 पर्सेंट NTSC कलर गॉमेट के साथ आता है और इसमें सिनेमा मोड्स और क्रिकेट मोड्स जैसे अलग-अलग प्रोफाइल्स दिए गए हैं। यह Dolby Vision IQ और Dolby Atmos सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 4K प्रोसेसिंग के लिए इसमें AI प्रोसेसर दिया गया है और दमदार ऑडियो के लिए बिल्ट-इन 104W सबवूफर मिलता है।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इन तीनों मॉडल्स पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा अलग से दिया जा रहा है। इनका पूरा फायदा मिले तो टीवी MRP के आधे से भी कम कीमत पर मिल सकते हैं।

Categorized in: