छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सरगुजांचल में रेलवे विस्तार व सुविधाओं सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 नवंबर को सरगुजा सांसद का पुतला दहन किया जाएगा। इसकी जानकारी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सरगुजा को सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद ने मंगलवार को लिखित में दी है। उन्होंने इस संबंध में दिए गए सूचना पत्र में बताया है कि बीते दो अक्टूबर 2023 को शहर के घड़ी चौक में रेलवे विस्तार सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया था। वहीं कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेल मंत्री व सांसद सरगुजा को ज्ञापन दिया गया, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार 23 नवंबर को सरगुजा सांसद का पुतला दहन किया जाएगा।

Categorized in: