देश की सबसे नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक इस दीवाली पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स लेकर आई है। जिसके चलते ग्राहकों को 26,500 रुपए तक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। जिसमें फ्री एक्सटेंड बैटरी वारंटी, एक्सचेंज बोनस, वारंटी पर भारी छूट और फाइनेंशियल डील शामिल हैं। ग्राहकों को 10 नवंबर, 2023 से कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे S1 Pro Gen 2, S1 Air, और S1 X+ पर 2,000 रुपए का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दीवाली ऑफर्स

ग्राहक अब 7,000 रुपए मूल्य के S1 प्रो जेन-2 के लिए फ्री एक्सटेंड बैटरी वारंटी और बैटरी पर 50% की छूट और S1 एयर और S1 X+ के लिए फ्री एक्सटेंड वारंटी का लाभ उठा सकते हैं। S1 प्रो जेन-2 खरीदने वाले ग्राहकों अब केवल 2,000 रुपए का पेमेंट देकर बैटरी वारंटी का एक्सटेंड कर सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 9,000 रुपए है।

ग्राहक अपने पुराने ICE 2W को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। S1 Pro Gen-2 की खरीद पर 10,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और S1 Air और S1 X+ की खरीद पर 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। खरीदार अपने नजदीकी ओला एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर EMI पर 7,500 रुपए तक की छूट भी मिलेगी। जबकि फाइनेंस के लिए जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट EMI, शून्य-प्रोसेसिंग फीस और 5.99% की कम ब्याज दरें शामिल हैं।

ग्राहक किसी भी एक्सपीरियंस सेंटर पर ओला स्कूटर की टेस्ट-राइड कर सकते हैं। उन्हें हर दिन एक S1X+ जीतने का मौका मिलेगा। उन्हें 999 रुपए का फ्री गिफ्ट और दूसरे गिफ्ट मिलेंग। इसमें 1,000 रुपए के ओला केयर+ के लिए डिस्काउंट कूपन और S1 Pro Gen-2 के लिए डिस्काउंट कूपन शामिल हैं।

Categorized in: