नया फोन खरीदते वक्त सबसे पहला सवाल यह आता है कि आपका बजट कितना है। अच्छी बात यह है कि लगभग हर सेगमेंट में अब पावरफुल परफॉर्मेंस और कैमरा वाले स्मार्टफोन्स खरीदे जा सकते हैं। अगर आप 15 हजार रुपये के अंदर नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपका काम आसान कर रहे हैं। इस कीमत में आप Samsung से लेकर Realme और Oppo तक के धांसू फोन खरीद सकते हैं। हम बेस्ट डिवाइसेज की लिस्ट एकसाथ लेकर आए हैं।

Samsung Galaxy F34
अमेजन सेल में डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस फोन को 14,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकते हैं। इसमें 6.5 इंच के AMOLED डिस्प्ले के अलावा Exynos 1280 प्रोसेसर और 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी मिलती है।

iQOO Z6 Lite 5G
वीवो से जुड़े ब्रैंड के इस पावरफुल फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा 5000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है।

Oppo A38
ग्राहक ओप्पो के इस पावरफुल स्मार्टफोन को भी 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.56 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिलता है। 50MP कैमरा फोन की 5000mAh बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Moto G54 5G
मोटोरोला ता यह स्लीक और स्टाइलिश स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑफर करता है। इसे फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है।

Realme 11X
रियलमी के स्टाइलिश डिवाइस में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले फुल  HD+ रेजॉल्यूशन के साथ मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। 64MP कैमरा सेटअप वाले डिवाइस को ग्राहक 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

itel S23+
सबसे सस्ता 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन itel S23+ स्टाइलिश डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। बड़े AMOLED डिस्प्ले के अलावा इस फोन में 50MP डुअल कैमरा मिलता है और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh बैटरी वाला यह फोन 13,999 रुपये में मिल रहा है।

Categorized in: