0 भटगांव से 6 एवं प्रेमनगर व प्रतापपुर से 1-1 निर्देशन पत्र हुए अस्वीकृत*
*सूरजपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पश्चात मंगलवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर से प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। संवीक्षा पश्चात नामांकन पत्र में त्रुटियां पाए जाने पर 8 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए हैं। बताया गया है कि विधानसभा प्रेमनगर से 15, भटगांव  से 26 व प्रतापपुर  से 16 प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा विधिवत की गई। संवीक्षा में विभिन्न त्रुटियों या कमियों के कारण 08 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए हैं। जिनमे सबसे ज्यादा 6 नामांकन पत्र भटगांव विधानसभा से निरस्त हुए है। वहीं प्रेमनगर व प्रतापपुर से एक एक नामांकन पत्र निरस्त हुए है। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थी , उनके प्रस्तावक और उनके इलेक्शन एजेंट उपस्थित थे। संवीक्षा की सम्पूर्ण कार्रवाई पारदर्शिता के साथ की गई है। सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।
0 इनके नामांकन हुए निरस्त
जांच के बाद सबसे ज्यादा 6 नामांकन भटगांव क्षेत्र से निरस्त हुए है जिनमे राजेश कुमार जायसवाल, कौशल राजवाड़े, सुनील कुमार गुप्ता, संदीप कुशवाहा, प्रदीप कुमार व उषा गुप्ता शामिल है। जबकि प्रेमनगर से विमलेश दत्त तिवारी व प्रतापपुर से मंजीत सिंह श्याम के नामांकन निरस्त किये गए है।
0 नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद यह है स्थिति
नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद जिले के प्रेमनगर से 14 प्रत्याशियों के फार्म सही पाए गए है जिनमे खेलसाय सिंह कांग्रेस, भूलन सिंह मरावी भारतीय जनता पार्टी, कोतमा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जयनाथ सिंह केराम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, तिलेश्वरी सांडिल्य अम्बेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया सहित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अंगद श्रीवास, खेलसाय, भूलन सिंह, गणेश सिंह उर्रे, राजेश कुमार जगत, विरेन्द्र कुमार, सूरज रवि, संतोष कुमार रवि व संतोष विश्वकर्मा शामिल है। वहीं भटगांव से 20 प्रत्याशियों में  पारसनाथ राजवाड़े कांग्रेस, लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा, नरेंद्र साहू बहुजन समाज पार्टी, सुरेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी, मोती लाल पैकरा हमर राज पार्टी, कपिलदेव पैकरा कम्युनिष्ट पार्टी, अजय कुमार कुशवाहा नेशनल यूथ पार्टी, संयलाल पटेल जनता कांग्रेस छग, सोनुलाल भगत राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, धर्मेंद्र कुमार सामाजवादी पार्टी, निर्दलीयो में रामबाई देवांगन, शिवकुमार साहू, अरविंद शरण सिंह, आलम सिंह, अमर नाथ सिंह, अशोक कुमार राजवाड़े, दिलीप कुमार यादव, मोहित राम राजवाड़े, कलावती सारथी, पारस राजवाड़े शामिल है।
प्रतापपुर से 15 प्रत्याशियों में राजकुमारी मरावी कांग्रेस, राजाराम श्याम आप पार्टी, शकुंतला सिंह पोर्ते भाजपा, सुंदरलाल श्याम जनता कांग्रेस छग, गीता सोनहा हमर राज पार्टी, जगमोहन सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रामनारायण सिंह अम्बेडक्राइट पार्टी, सीताराम पंडो समाजवादी पार्टी, निर्दलीयों में आशा देवी पोया, देवकुमारी आयाम, देवसाय पोया, नैनेन्द्र सिंह मरावी, राजकुमारी सिंह, रामदेव जगते व शकुंतला पैकरा शामिल है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रो की यह स्थिति है। नामांकन वापसी के बाद यह तय हो सकेगा की किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी चुनाव के मैदानेजंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए डटे रहेंगे।

Categorized in: