रायपुर । विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखने के साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में आज नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 100 से अधिक गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें।

पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय गुण्ड़ा बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही भी की गई।

Categorized in: