हुंडई मोटर इंडिया के लिए सितंबर 2023 में सबसे कम बिकने वाले मॉडल में आयोनिक 5 और कोना ईवी शामिल हैं। इनके काम बिकने की बड़ी वजह इनका इलेक्ट्रिक होना भी है। इनके बाद जिस कार की सेल सबसे कम रही उसका नाम टक्सन है। पिछले महीने इसकी सिर्फ 237 यूनिट ही बिकीं। सितंबर 2022 में ये आंकड़ा 419 यूनिट का था। यानी YoY बेसिस पर इसकी 182 यूनिट कम बिकीं। इतना ही नहीं, टक्सन की पिछले 4 महीने की सेल्स के आंकड़ों को देखा जाए तो ये 300 यूनिट के पार नहीं पहुंची है। इससे ये साफ होता है कि टक्सन की जगह ग्राहकों ने इसके ऑप्शन को तलाश लिया है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

2022 टक्सन को मिली थी 0 स्टार रेटिंग
हुंडई की प्रीमियम SUV टक्सन (2022) लेटिन NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई थी। इस टेस्ट के दौरान इसे जीरो (0) स्कोर मिला था। टक्सन के जिस वैरिएंट का क्रैश टेस्ट किया गया वो दो एयरबैग से लैस था। हालांकि, इसके 6 एयरबैग वैरिएंट को 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। प्रीवियस जनरेशन टक्शन को भी लेटिन NCAP क्रैश टेस्ट में बीते साल जीरो सेफ्टी रेटिंग मिली थी। हालांकि, न्यू जनरेशन हुंडई टेक्सन को नवंबर 2021 में यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी।

लेटिन NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान 2022 हुंडई टक्सन के 2 एयरबैग वैरिएंट को 0 सेफ्टी रेटिंग मिली। इस वैरिएंट को महज 20.09 पॉइंट मिले, जो कुल पॉइंट का 50.23% रहा। चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग के लिए इस लग्जरी कार को 2.62 पॉइंट मिले, जो कुल पॉइंट का 5.34% रहा। वहीं, पैदल चलने वालों को डिटेक्ट करने के लिए इसे 48% स्कोर ही मिला। बता दें कि भारत में न्यू टक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपए से लेकर 34.54 लाख रुपए तक है।

लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया
नई Hyundai Tucson को थर्ड जनरेशन के कॉम्पैक्ट प्लेटफॉर्म पर डेवल्प किया गया है, जिससे इसमें बेस्ट चेसिस स्ट्रेंथ और सुपीरियर सेफ्टी मिलती है। इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया गया है। यह इस आटोमेटेड सेंसिग टेक्नोलॉजी से सड़क पर चलती किसी कार , पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वालों को पता लगा लेती है। नई Hyundai Tucson में फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलाइजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइव अटेंशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और सेफ एक्जिट वार्निंग जैसे सेफ्टी फंक्शन मिलते है।

न्यू टक्सन के फीचर्स
इसे 29 फर्स्ट और बेस्ट इन क्लास फीचर्स के साथ सेगमेंट में उतारा गया है। इसमें स्मार्ट की के साथ रिमोट इंजन स्टार्ट, 8 स्पीकर सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, HD ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए है। इसकी टक्कर जीप कंपास और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से होगी। इसके अलावा यह टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी700 के हाई-एंड वेरिएंट को भी चुनौती देगी।

Categorized in: