फेस्टिव सीजन में सैमसंग अपनी वेबसाइट पर इंडियन यूजर्स को शानदार फैब ग्रैह डील ऑपर कर रहा है। यह सेल अब दो दिन और कुछ घंटो में खत्म होने वाली है। ऐसे में बंपर डिस्काउंट के साथ सैमसंग का फोन खरीदने का आपके पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगर आप सेल में 20 से 25 हजार रुपये के बीच की रेंज में सैसमंग का कोई फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A14 5G और Samsung Galaxy A23 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। फैब ग्रैब सेल में इन स्मार्टफोन्स को आप MRP से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इन फोन्स पर कंपनी आकर्षक बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

गैलेक्सी A23 5G
8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 30,990 रुपये है। डील में यह फोन 7,991 रुपये के डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये में मिल रहा है। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आपके पास सैमसंग ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 10 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 1080×2408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

गैलेक्सी A14 5G
सैमसंग के इस फोन का MRP 22,999 रुपये है। सेल में यह 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, तो आपको अलग से 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। सैमसंग ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को उस फोन की खरीद पर 10 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.6 इंच का है, जो 1080×2408 पिक्सल रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

Categorized in: