राजेंद्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप और अवैध टैबलेट का जखीरा जप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है.. वही नशीली और घातक कफ सिरप, टैबलेट के साथ पुलिस ने एक आरोपी और परिवहन में लगे स्विफ्ट डिजायर वाहन कार को भी जप्त करने में सफलता हासिल की है.. इस मामले का खुलासा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से स्विफ्ट डिजायर कार में प्रतिबंध कफ सिरप और टैबलेट लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहा था लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा सघन वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बसंतपुर पुलिस ने धनवार उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाहन की सघन जांच की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप और टैबलेट जप्त करने में सफलता मिली। पुलिस के द्वारा जप्त वाहन की बारीकी से जांच की गई तो वाहन में से 1430 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप एवम 13200 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट को जप्त किया है। वही इस मामले में शामिल एक आरोपी और आरोपी के पास से उपयोग की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त नशीली कफ सिरप एवं टैबलेट कार की कीमत 8 लाख 50 हजार बताई जा रही है। वहीं आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बाइट01-डॉक्टर लाल उमेद सिंह -पुलिस अधीक्षक

Categorized in: