बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा के विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचंद्रपुर यासीन अंसारी व बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिपुजीत सिंह को रामानुजगंज विधानसभा क्रमांक 7 से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने को लेकर आवेदन दिया। इसके पूर्व विधायक समर्थकों के साथ नगर के प्राचीन शिव मंदिर एवं मां महामाया मंदिर में जाकर मत्था टेका। अब तक सात अन्य प्रत्याशियों के द्वारा रामानुजगंज विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की भी शामिल हैं
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचंद्रपुर को आवेदन देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृहस्पति सिंह कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो कार्य भाजपा के 15 वर्ष के शासनकाल में नहीं हुए। विधानसभा क्षेत्र की जनता जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पिछले दो विधानसभा में जीत दिलाई इसके अनुरूप वे पूरी ऊर्जा से क्षेत्र की तरक्की एवं विकास के लिए कार्य किए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया। जन भावनाओं के अनुरूप कई विकास कार्य हुए हैं। फिर से जनता का आशीर्वाद मिले ताकि क्षेत्र के विकास के लिए काम कर सकें।

Categorized in: