वनप्लस का सबसे महंगा फोन OnePlus 10 Pro 5G एक बार फिर अमेजन की जबर्दस्त डील में मिल रहा है। इस धमाकेदार ऑफर में आप फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटनरल स्टोरेज वाले वेरिएंट को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 66,999 रुपये है। इसकी कीमत को आप एक्सचेंज ऑफर में 61 हजार रुपये तक कम कर सकते हैं। पुराने फोन के बदले फुल डिस्काउंट मिलने पर यह फोन 66,999 – 61,000 यानी 5,999 रुपये में आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। एक्सचेंज के अलावा फोन पर 5 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वनप्लस के इस फोन में 80 वॉट की चार्जिंग के साथ कई जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

वनपल्स 10 प्रो 5G का यह वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है। फोन में आपको LTPO टेक्नोलॉजी के साथ 3216×1440 पिक्सल रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का है। यह फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। कंपनी इस फोन में 5000mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है।

Categorized in: