मध्यप्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। एमपी सरकार की अनुमति मिलने के बाद एक महिला पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) का सालों पुराना सपना सच होने वाला है। पिछले कई सालों से अनुमति की गुहार लगा रही महिला पुलिस आरक्षक को उसकी मांग के अनुरूप (सेक्स चेंज) लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति आखिरकार मिल ही गई है।

सेक्स चेंज से जुड़े इस मामले में प्राप्त सुझावों के बाद महिला पुलिस आरक्षक लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रदान कर दी। महिला रतलाम जिला पुलिस बल में आरक्षक के तौर पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस आरक्षक  बचपन से ही ”जेंडर आडेंटिटी डिसऑर्डर ” से पीड़ित है। महिला की इस डिसऑर्डर की पुष्टि मनोचिकत्सिकों की जांच में भी हो चुकी है। मनोचिकत्सिकों ने उसे जेंडर परिवर्तन (लिंग परिवर्तन) की सलाह भी दी।

मालूम हो कि इसके पहले एमपी में ही साल 2021 में निवाड़ी जिले में तैनात एक महिला आरक्षक को भी लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति प्रदान की थी।

Categorized in: