भारतीय बाजार में टोयोटा की फॉर्च्यूनर का भौकाल है। ग्राहक इसको काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फॉर्च्यूनर 2.8L इंजन के साथ एक फुल साइज स्ट्रॉन्ग एसयूवी है। इसका माइलेज बहुत ज्यादा नहीं है। यही वजह है कि इससे चलने के लिए काफी ज्यादा फ्यूल लगता है। हालांकि, इसके मालिकों को आमतौर पर इसके माइलेज से कोई आपत्ति नहीं होती, क्योंकि आदमी सबकुछ सोच-समझकर ही फैसला लेता है। लेकिन, जो लोग फ्यूल के ज्यादा खर्च के कारण इस एसयूवी को नहीं खरीदना चाह रहे थे, उनके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि हाल ही में टोयोटा ने GIIAS (GAIKINDO Indonesia International Auto Show) में अपनी फॉर्च्यूनर का फ्लेक्सी फ्यूल मॉडल अनवील किया है, जो 100% बायोएथेनॉल पर चल सकती है।

टोयोटा ने हाल ही में इंडोनेशिया में अपने लोकप्रिय फॉर्च्यूनर का एक नया एनवायरमेंट फ्रेंडली वैरिएंट प्रदर्शित किया है। ये फॉर्च्यूनर E-100 फ्यूल (100% बायोएथेनॉल) पर चलती है। फॉर्च्यूनर फ्लेक्सी फ्यूल नाम की यह टोयोटा की लैडर-फ्रेम एसयूवी का अब तक का सबसे एनवायरमेंट फ्रेंडली वैरिएंट है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर फ्लेक्सी फ्यूल

जापानी ब्रांड ने इस प्रोटोटाइप को इंडोनेशिया के इंडोनेशिया कन्वेंशन एक्सचेंज (ICE) BSD शहर में आयोजित गाइकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में प्रदर्शित किया है। GIIAS में प्रदर्शित टोयोटा के प्रोटोटाइप में फॉर्च्यूनर फ्लेक्सी फ्यूल सबसे दिलचस्प है। भारत में BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद सभी वाहन e20 फ्यूल के अनुकूल हो रहे हैं। लेकिन, किसी व्हीकल को 100% एथेनॉल पर चलाने के लिए इंजन और फ्यूल सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे। एथेनॉल अधिक नमी बनाए रखने के लिए जाना जाती है, जिससे इंटरनल एरिजन होता है।

टोयोटा इंजीनियरों ने मौजूदा 2TR FE 2.7L पेट्रोल इंजन को कस्टमाइज किया है। कंपनी ने इस e-100 पावरट्रेन को फॉर्च्यूनर सिग्मा (जिसे व्यापक रूप से फॉर्च्यूनर के नाम से जाना जाता है) पर बेस्ड किया है, जो फॉर्च्यूनर लेजेंडर के नीचे स्थित है।
टोयोटा ने फैमिली हैचबैक के साथ हाइड्रोजन की ताकत को बढ़ाया है। टोयोटा फॉर्च्यूनर फ्लेक्सी फ्यूल के अलावा कंपनी ने ई-100 बायोएथेनॉल कंपेटबल कोरोला क्रॉस और हाइड्रोजन संचालित कोरोला क्रॉस H2 कॉन्सेप्ट भी प्रदर्शित किया है। टोयोटा अपनी हाइड्रोजन पावर को हैचबैक सेक्टर में आगे बढ़ा रही है।

कोरोला क्रॉस H2 कॉन्सेप्ट को मिराई से हाइड्रोजन पावरट्रेन और GR कोरोला से इंजन मिलता है। यह 1.6L 3-सिलेंडर इंजन दुनिया का सबसे पावरफुल 3-सिलेंडर इंजन है, जिसमें प्रति सिलेंडर बुगाटी चिरोन से अधिक पावर है। एक फैमिली हैचबैक में हाइड्रोजन पावरट्रेन एक दिलचस्प प्रस्ताव है, जो इस तकनीक को सस्ती कारों तक पहुंचाने की संभावनाओं को प्रदर्शित करता है।

Categorized in: