टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस महीने अपनी कारों पर तगड़ा डिस्काउंट देने के लिए ओणम ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी अपने सभीमॉडल पर 80,000 रुपए तक का फायदा दे रही है। यानी आप नया फोर व्हीलर प्लान कर सकते हैं। जिन मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उसमें टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा अल्ट्रोज, टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा नेक्सन शामिल है। ये बेनिफिट्स कैश, एक्सचेंज, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तहत दिया जाएगा। ऑफर 31 अगस्त, 2022 तक या फिर कार के स्टॉक में होने पर ही लागू होंगे।

इस महीने यदि आप पंच, टिगोर, अल्ट्रोज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इन पर 50 हजार रुपए तक का फायदा मिल जाएगा। पंच पर कंपनी 25,000 रुपए का ऑफर दे रही है। वहीं, टिगोर पर 50,000 रुपए का फायदा होगा। इसी तरह, अल्ट्रोज खरीदने पर आपको 40,000 रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा।

2. टियागो पेट्रोल और EV पर ऑफर
बात करें टियागो हैचबैक की तो कंपनी इसके पेट्रो मॉडल पर 50,000 रुपए का ऑफर दे रही है। वहीं, इसके इलेक्ट्रिक मॉडल पर सबसे ज्यादा 80,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

कंपनी नेक्सन के सभी मॉडल पर ऑफर दे रही है। नेक्सन पेट्रोल मॉडल पर 24,000 रुपए, नेक्सन डीजल पर 35,000 रुपए का ऑफर दे रही है। वहीं, नेक्सन EV प्राइम पर 56,000 रुपए और नेक्सन EV मैक्स पर 61,000 रुपए का ऑफर मिल रहा है।

4. हैरियर और सफारी पर ऑफर
टाटा अपनी सबसे प्रीमियम और लग्जरी कार हैरियर और सफारी पर भी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हैरियर पर कंपनी 70,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, सफारी पर कंपनी 70,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

Categorized in: